पलामू जिले में मई महीने में 29 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं जिनमें 28 लोगों की मृत्यु व 25 लोग घायल हैं। यानि हर दिन मौत हुई। मौत के यह डरावने आंकड़े उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में सोमवार शाम 5 बजे तक समाहरणालय में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सामने आयी।