आंवला: आंवला में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का आगाज, कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ, स्व-गणना पोर्टल 21 मई तक रहेगा सक्रिय
आंवला में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का शुभारंभ हो गया है। गुरुवार को दोपहर साढे बारह बजे तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर इस अभियान की शुरुआत की। यह 'स्व-गणना' अभियान 7 मई से 21 मई तक चलेगा, जिसके तहत नागरिक अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।