हाथरस: एमएलडीबी स्कूल के पास किशोर के साथ कुछ लड़कों ने जमकर की मारपीट, घायल किशोर का पुलिस ने शिकायत पर कराया डाक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के एमएलडीबी स्कूल के पास एक किशोर के साथ कुछ लड़कों ने जमकर मारपीट कर दी, मारपीट में किशोर घायल हो गया। पीड़ित किशोर द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने किशोर का डाक्टरी परीक्षण कराया है। किशोर ने बताया स्कूल में साथ पढ़ने वाले लड़कों ने उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने मामले मे आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।