हाथरस: गांव पुसैनी में घर पर खेल रही 3 वर्षीय मासूम बच्ची के पैर पर कोबरा सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लाए
जनपद हाथरस के गांव पुसैनी में घर पर खेलते समय एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची के पैर पर कोबरा सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन मासूम बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मासूम बच्ची को हायर मेडिकल सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया बच्ची घर पर खेल रही थी तभी सांप काट लिया।