कैथल: रोडवेज बस में पर्स चोरी के बाद महिला ने कैथल में पुलिस से करवाई यात्रियों की चेकिंग, चोर का नहीं लगा सुराग
कैथल नऐ बस स्टैंड से जैसे ही 3:30 पर बस कैथल से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुई तो बस में चढ़ते हुए एक महिला का पर्स चोरी हुआ। इसमें मोबाइल पैसे व अन्य जरूरी कागजात थे। बड़ी सावधानी से चोर ने पर्स चुरा लिया। महिला ने बस में चोर होने का शक हुआ तो डायल 112 बुलाई गई और ढांड रोड चौक के पास बस रोकी गई और तलाशी ली गई लेकिन चोर का पता नहीं लगा।