कैथल: कैथल की डीसी ने गांव माजरी के सरपंच सतनाम सिंह को निलंबित किया, पंचायत चुनाव में कोर्ट केस की जानकारी छिपाई
चुनाव के समय कोर्ट केस की जानकारी छिपाने के आरोप सही पाए जाने के बाद डीसी प्रीति ने गुहला खंड के गांव माजरी के सरपंच सतनाम सिंह को उनके पद से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि इस मामले में कुछ अन्य ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ इसी साल के सितंबर माह में ही शिकायत दी थी। जानकारी अनुसार सरपंच सतनाम सिंह ने चुनाव के समय अपने अपराधिक केस और को