कैथल: रामथली पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली गोलियों के सप्लायर को गिरफ्तार किया, 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा
प्रतिबंधित नशीली गोलियां सप्लाई करने के मामले में चौकी रामथली पुलिस द्वारा मुख्य नशा सप्लायर को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 सितंबर 2023 को चौकी रामथली पुलिस द्वारा सरकारी स्कूल खरकां के पास से आरोपी खरकां निवासी कृष्ण राम को काबु किया गया था। जिसके कब्जे में पॉलीथिन से ट्रामाडोल के 10 गोलियों के 25 पत्तो से 250 गोलियां बरामद हुई थी।