ब्यौहारी: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा
पपौंध थाना क्षेत्र की नई बस्ती के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। घायल को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय दिनेश कोल निवासी बरघेलहा के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है। पुष्टि गुरुवार दोपहर दो बजे पुलिस ने की है।