लोहरदगा: सेना के हौसले के लिए लोहरदगा में रक्तदान की अपील, सिविल सर्जन ने युवाओं से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की
लोहरदगा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी ने शुक्रवार की शाम 4 बजे देश की सेना के मनोबल को सशक्त करने के उद्देश्य से युवाओं से रक्तदान की अपील की। उन्होंने कहा कि पहलगाम में घटी हालिया घटना ने पूरे देश को गहरे शोक और आक्रोश से भर दिया है। ऐसे वक्त में हमें एकजुट होकर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।