लोहरदगा: समाहरणालय में होगी दिशा की बैठक, 4 जून को सांसद सुखदेव भगत विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे
जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति दिशा की महत्वपूर्ण बैठक 4 जून, गुरुवार को लोहरदगा समाहरणालय सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत करेंगे। इसकी जानकारी शुक्रवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे सांसद के निजी सचिव आलोक कुमार साहू ने दी।