मोदनगंज: नाबालिग से दुष्कर्म कर बेचने के मामले में चार दोषियों को सजा
जहानाबाद पॉक्सो न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण, दुष्कर्म और मानव तस्करी के मामले में चार दोषियों को दोषी ठहराते हुए दो को आजीवन कारावास और दो को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। मामले में पीड़िता को पुनर्वास के लिए 6.50 लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया गया। घटना 2023 की है।