कांके: रांची के जिला स्कूल से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक राष्ट्रीय युवा शक्ति ने बिजली की समस्या को लेकर निकला ढिबरी जुलूस
Kanke, Ranchi | Jun 14, 2024 भीषण गर्मी में पूरी रांची के लोग परेशान है, वहीं लगातार बिजली नहीं रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। बिजली की समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा सरकार और बिजली विभाग को जगाने के लिए बीते देर शाम रांची के जिला स्कूल से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक ढिबरी जुलूस निकाला गया और 48 में बिजली व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया।