#shorts #news #breakingnews *मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, हिंदू रक्षा दल ने उठाई गिरफ्तारी की मांग*
कुशीनगर जनपद के थाना तरया सुजान क्षेत्र में एक वायरल वीडियो को लेकर माहौल गरमा गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में एक युवक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा और नाराजगी का माहौल बन गया है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उक्त युवक इस्राफील अंसारी है, जो थाना तरया सुजान अंतर्गत इस्माइल चौराहा, कुशीनगर का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक इस पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वीडियो वायरल होते ही हिंदू रक्षा दल सक्रिय हो गया। संगठन के प्रांत प्रभारी अर्जुन किशोर शाही के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने थाना तरया सुजान पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत पत्र