Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
boltakishanganj
Previous slide
Next slide
पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में प्रतिदिन रोल कॉल (Roll Call) की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को अपडेट रखना, उनकी समस्याओं को सुनना और दिनभर के कार्यों की रूपरेखा तैयार करना है।
Dighalbank, Kishanganj
| Aug 9, 2026
MORE NEWS
बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति (संशोधन) नियमावली, 2026 के अधीन सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना द्वारा नियुक्ति हेतु गठित चयन समिति की अनुशंसा के आलोक में गृह विभागीय अधिसूचना द्वारा क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर औपबंधिक रूप से नियुक्ति किया गया। तत्क्रम में उक्त दोनों क्रिकेटरों द्वारा आज बिहार पुलिस मुख्यालय मे अपना योगदान समर्पित किया गया। इस अवसर पर विनय कुमार, पुलिस महानिदेशक, बिहार द्वारा दोनों क्रिकेटरों को बिहार पुलिस परिवार में औपचारिक रूप से स्वागत एवं सम्मानित किया गया। श्री मनोज कुमार, पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) भी इस अवसर पर मौजूद रहे। #BiharPolice
Dighalbank, Kishanganj | Aug 10, 2026
पुलिस अधीक्षक किशनगंज के द्वारा पुलिस कार्यालय, किशनगंज में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जन सुनवाई के दौरान आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले में निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आमजन को समयबद्ध न्याय एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
Dighalbank, Kishanganj | Aug 10, 2026
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत किशनगंज जिले के 1,40,367 लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित किशनगंज: राज्य सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत किशनगंज जिले के कुल 1,40,367 लाभुकों को प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में राज्य में कुल छह प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं संचालित हैं, जिनके माध्यम से वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांगजन सहित समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा आज राज्य के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित की गई। इस क्रम में पूरे बिहार के 1,01,32,888 लाभुकों को माह जुलाई , 2026 के लिए ₹1100 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹11,57,71,84,700 (ग्यारह अरब सत्तावन करोड़ एकहत्तर लाख चौरासी हजार सात सौ रुपये) की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। वहीं किशनगंज जिले के 1,40,367 लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल ₹16,25,99,500 (सोलह करोड़ पच्चीस लाख निन्यानवे हजार पांच सौ रुपये) की राशि हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किशनगंज जिले में इसका मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरीय उप समाहर्ता- सह - सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्रीति कुमारी द्वारा की गई। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल वृद्धजनों एवं अन्य पात्र लाभुकों को आर्थिक सुरक्षा एवं सम्मान प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना तथा उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन यापन के लिए सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के लिए यह एक सकारात्मक एवं सम्मानजनक पहल है तथा राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं उत्थान हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में उपस्थित लाभुकों ने सरकार की इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री बिहार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा अपील की गई है कि जितने भी लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण एवं आधार सीडिंग नहीं हुआ है वो जल्द से जल्द करा ले ताकि पेंशन का राशि सही समय पे भुगतान हो सके। कार्यक्रम में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मीगण तथा बड़ी संख्या में पेंशन लाभुक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित पदाधिकारियों एवं लाभुकों द्वारा देखा गया।
Dighalbank, Kishanganj | Aug 10, 2026
पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के निर्देशानुसार किशनगंज पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहकर वाहन चेकिंग, बैंक, 🏧 , ज्वेलरी शॉप,पेट्रोल पंप, होटल, रेलवे-स्टेशन तथा अन्य संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ताकि आमजन की सुरक्षा एवं किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
Dighalbank, Kishanganj | Aug 10, 2026