ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल लेने के लिए उमड़ी भारी भीड़, लोगों में संशय और घबराहट
ब्रह्मपुर में इन दिनों पेट्रोल की किल्लत से हालात चिंताजनक हो गए हैं। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो चुका है, जिससे लोगों में संशय और घबराहट का माहौल बन गया है। जहां कहीं पेट्रोल उपलब्ध है, वहां भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार की सुबह पांच बजे से ही लोग पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए भारी संख्या में उमड़े रहे।