भादरा: स्विफ्ट कार से अवैध देशी शराब बरामद, पुलिस ने दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
भादरा। गोगामेड़ी पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत गांव मुन्सरी की रोही में कार्रवाई कर एक स्विफ्ट कार से 14 कार्टून में रखे 672 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की। पुलिस ने कार सवार पवन कुमार नाई व रमेश कुमार कुम्हार निवासी मुन्सरी को गिरफ्तार करते हुए कार को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहतजांच शुरू कर दी गई है।