ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में साइबर ठगों ने ट्रेडिंग के नाम पर ₹61 हज़ार ठगे, दूसरे खाते से ₹41 हज़ार उड़ाए
ग्वालियर में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। शहर में सामने आए दो अलग-अलग मामलों में एक महिला को ट्रेडिंग के नाम पर ठग लिया गया, जबकि दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते से बिना ओटीपी आए ही हजारों रुपये पार हो गए। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा बुधवार सुबह 10 बजे दी गई।