गोपालगंज के बसडीला पंचायत में लगा श्री संत रविदास विकास शिविर, डीएम समीर सौरभ ने किया शुभारंभ
बसडीला पंचायत के वार्ड नंबर-09 में बुधवार को श्री संत रविदास विकास शिविर लगाया गया। इस शिविर की शुरुआत डीएम समीर सौरभ ने दीप जलाकर की।
डीएम ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है। इसी मकसद से ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
शिविर में कई विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। यहां लोगों को राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और सरकार की दूसरी योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखीं और आवेदन दिए।
डीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि शिविर में आने वाले लोगों की बात ध्यान से सुनी जाए और जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, उनकी मदद की जाए। उन्होंने कहा कि शिविर सिर्फ आवेदन लेने के लिए नहीं है, बल्कि लोगों की समस्याओं का समाधान भी होना चाहिए।
डीएम समीर सौरभ ने ग्रामीणों से कहा कि अगर कोई पात्र व्यक्ति अब तक किसी सरकारी योजना के लाभ से वंचित है, तो वह शिविर में आकर आवेदन दे सकता है।
#Gopalganj #GopalganjNews #BiharNews #DMGopalganj #SameerSaurabh #BasdilaPanchayat #RavidasVikasShivir #GovernmentSchemes #BiharGovernment #PublicService #AwaazTimes