तिरोड़ी: बोनकट्टा तालाब पर अतिक्रमण: 50 साल पुराने कब्जे से लेकर PM आवास तक, कार्रवाई में भेदभाव के आरोप से गरमाया मामला
तिरोड़ी तहसील के ग्राम बोनकट्टा में स्थित शासकीय तालाब की भूमि पर हुए व्यापक अतिक्रमण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि तालाब की पार और पेट में पिछले 5 दशकों से अवैध कब्जे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई चुनिंदा लोगों तक ही सीमित रह गई है। ग्रामीणों ने तहसीलदार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि "बड़े लोगों को बचाया जा रहा है और गरीबों पर बुल