लापुंग: कुएं में गिरा जंगली हाथी, वन विभाग ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला
Lapung, Ranchi | Aug 3, 2026 लापुंग प्रखंड के जरिया मंगरा टोली में एक जंगली हाथी कच्चे कुएं में गिर गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।