बिरनी: वज्रपात की चपेट में आने से वृद्ध किसान की मौत
Birni, Giridih | Jul 30, 2026 बिरनी। प्रखंड अंतर्गत सिमराढाब पंचायत के नवादा गांव में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वज्रपात की चपेट में आने से किसान मथुरा महतो (65) की मौत हो गई। वह खेत में कृषि कार्य कर रहे थे, तभी अचानक वज्रपात की चपेट में आ गए। ग्रामीण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बिरनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिड