पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्र थाना पुलिस ने चोरी कांड का खुलासा किया, हथियार व भारी सामान बरामद
बीते 10 अप्रैल को पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में हुई चोरी का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर SIU, CCTV कंट्रोल यूनिट और स्थानीय थाना की टीम ने तकनीकी व मानवीय आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।