तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने 200 शराब तस्करों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई में जुटी
तुरकौलिया पुलिस दो सौ शराब तस्करो को चिन्हित कर उनके खिलाफ कारवाई करने में जुटी है। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि स्थानीय चौकीदारों से नाम संग्रहित किया गया है। उनके खिलाफ कारवाई भी हो रही है। स्प्रिट माफिया चौकीदार के भाई रूपेश यादव को गिरफ्तार कर हिरासत में भेजा गया है। तुरकौलिया व रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से दस लोगो की मौत हो गई है।