उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन को लेकर बैठक की गयी। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सेंटर सुपरिटेंडेंट, स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम के सदस्य समेत अन्य उपस्थित थे।