कांके: रांची के सदर थाना क्षेत्र से बच्चे के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद
Kanke, Ranchi | Aug 9, 2024 रांची के सदर थाना क्षेत्र से एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम आयुष कुमार और अनुज कुमार हैं। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।