कांके: कटहल मोड़ निवासी राधेश्याम साहु पर जानलेवा हमला और अनिल टाईगर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 16, 2026 कटहल मोड़ निवासी छड़-सिमेंट व्यवसायी राधेश्याम साहु पर जानलेवा हमला और अनिल टाईगर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार शाम करीब चार बजे प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा को कोलकाता से पकड़कर रांची लाया गया।