कुम्भराज: बड़ोद गांव में मृगवास पुलिस ने ओडिशा के 2 सहित 4 तस्करों को 10 किलो गांजा और 2 बाइक के साथ किया गिरफ्तार
Kumbhraj, Guna | May 26, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना पुलिस ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही की। थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया, 26 मई को सूचना पर बड़ोद गांव में राजस्थान के छाबड़ा रोड पर 5 लाख रुपए के 10 किलो 157 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो उड़ीसा और दो कुंभराज चाचौड़ा के तस्कर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक जप्त की है मामला दर्ज कर पूछताछ जांच जारी है।