नदी का पानी घरों में घुसा, बॉथम मोहल्ले में हाहाकार,ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रशासन और पंचायत की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल 👇
मुरैना। बारिश के बाद कुंवारी नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्राम पंचायत नाहरावली के बॉथम मोहल्ले में हालात गंभीर हो गए हैं। नदी का पानी मोहल्ले के कई घरों में घुस गया, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। घरों में पानी भरने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और ग्रामीणों में प्रशासन एवं पंचायत की व्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है।ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए रविवार को बताया कि हर वर्ष बारिश के मौसम में कुंवारी नदी का पानी मोहल्ले में भरने की समस्या सामने आती है, लेकिन इसके बावजूद पानी निकासी के लिए कोई ठोस और स्थायी इंतजाम नहीं किए गए। लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा बारिश और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।
ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। Morena Breaking Jansampark Morena मनोज पाराशर मुरैना चंबल संभाग युवा कांग्रेस मुरैना Morena Madhyapradesh
Morena, Morena | Sep 6, 2026