जलालाबाद। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद जलालाबाद के सभागार में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित पांच सभासदों को उपजिलाधिकारी प्रभात रॉय ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह समारोह अधिशासी अधिकारी एच.एन. उपाध्याय, चेयरमैन शकील अहमद खां और बोर्ड के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।