खगड़िया: सन्हौली में ई-रिक्शा से बच्चे को लगी ठोकर, घायल
शहर के सन्हौली में एक ई रिक्सा की ठोकर से एक बालक जख्मी हो गया। जख्मी बालक की पहचान चीकू कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।