शाहबाद: खबर का असर: श्मशान घाट की बदहाली दूर, पंचायत ने करवाई सफाई
Shahbad, Baran | Sep 18, 2026 कस्बाथाना में अस्पताल के पीछे स्थित श्मशान घाट की अव्यवस्थाओं को लेकर मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिसर की साफ-सफाई करवा दी। विकास अधिकारी जसराम ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्मशान घाट परिसर में उगी झाड़ियों और खरपतवार की सफाई करवाई गई।