चित्तौड़गढ़: जोजरों का खेड़ा में खेत पर बिजली लाइन के टूटे तारों की चपेट में आने से दादा-पोते की मौत, ग्रामीण प्रदर्शन पर उतरे
भीलवाड़ा नेशनल हाईवे स्थित जोजरों का खेड़ा में शनिवार को खेत पर काम करने गए दादा और पोते की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों खेत की मेड सफाई करते 11 केवी बिजली लाइन के तारों की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में गुस्सा फैल गया और परिजनों के साथ ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दिया।