जलेसर: PM नरेंद्र मोदी के फोटो को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल और अपमानित करने के मामले में PS अवागढ़ मैं FIR दर्ज
Jalesar, Etah | Feb 21, 2024 थाना अवागढ़ के प्रभारी निरीक्षक जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने एक मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपी संदीप पुत्र विनोद कुमार निवासी कस्बा थाना अवागढ़ द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो गलत तरीके से वायरस और अपमानित किया। पूरे मामले पर थाना अध्यक्ष जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द कार्रवाई की जाएगी