पेण्ड्रा: नगर पालिका पेंड्रा में सब्जी फेंकने के मामले पर नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने बताया वायरल वीडियो का पूरा सच
पेंड्रा नगर पालिका में यातायात व्यवस्था सुधारने की मुहिम के दौरान एक विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक अधूरा वीडियो वायरल हुआ, जिसमें नगर पालिका कर्मचारियों पर सब्जी फेंकने के आरोप लगाए जा रहे थे। इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने गुरुवार को वायरल वीडियो की सच्चाई स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि किसी भी कर्मचारी ने सब्जी नहीं फेंकी।