शाहगंज: खेत की बाड़ में दौड़ रहे करंट से वृद्ध बटाईदार की हुई मौत
जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के मोबारकपुर गांव में गुरुवार को खेत की बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से 60 वर्षीय बटाईदार शेरे खरवार की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि शेरे खरवार गांव के गोरखनाथ सिंह की भूमि बटाई प