सदर: 10 साल से फरार एक लाख का इनामी बदमाश STF की मुठभेड़ में ढेर, जौनपुर हत्याकांड का था वांछित
Sadar, Lucknow | Jul 7, 2026 लखनऊ एसटीएफ की नोएडा यूनिट और अम्बेडकरनगर के थाना भीटी क्षेत्र में बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश आसिफ उर्फ विक्की घायल हो गया। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आसिफ कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के मकनपुर का निवासी था।