कौंच: कोंच में मारपीट कर गर्भवती पत्नी को जबरन मायके ले गए, पति ने लगाया आरोप, कोतवाली में दी तहरीर
Konch, Jalaun | Jun 17, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी को मायके पक्ष द्वारा जबरन ले जाने का बुधवार सुबह 11 बजे आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। ब्लॉक नंबर-2 स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी फीरोज अली ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने पांच माह पूर्व आजाद नगर निवासी रिजवाना से कोर्ट मैरिज की थी।