परबत्ता: गोगरी एसडीओ ने अगुवानी गंगा घाट का जायजा लिया, सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया
भागलपुर में विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित अगुवानी गंगा घाट पर आवागमन का दबाव लगातार बढ़ गया है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और नाव परिचालन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच गुरुवार को दिन के 11 बजे तक गोगरी एसडीओ संजय कुमार प्रशासनिक टीम के साथ अगुवानी घाट पहुंचे। और स्थिति का जायजा लिया। घाट पर पहुंचते ही एसडीओ ने नाव