बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस ने अहार पुलिया पर 'हम होंगे कामयाब' अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा हम होंगे कामयाब अभियान"को लेकर अहार पुलिया पर लोगों को जागरूक किया गया।जिसमें पुलिस के द्वारा बताया गया कि टीकमगढ़ SP मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी तारतम्य में अहार पुलिया पर पुलिस के द्वारा ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा,साइबर सुरक्षा एवं अनेक महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया।