बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस ने दिल्ली से लापता महिला को ढूँढ़ निकाला, परिजनों को सौंपा
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा बताया गया कि थाना अंतर्गत एक 32 वर्षीय महिला घर से बिना बताए लापता हो गई थी।जिस पर परिजनों के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। टीकमगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में उक्त महिला को दिल्ली से दस्तयाब किया गया।एवं उक्त लापता महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया।