बल्देवगढ़: ग्राम पंचायत करमासन हटा में पटवारी के साथ अभद्रता, पीड़ित पटवारी संघ ने पुलिस में की शिकायत
ग्राम पंचायत करमासन हटा में आधार मोबाइल लिंकिंग कैंप में पटवारी के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है।पीड़ित पटवारी राजेंद्र रिछारिया के द्वारा समस्त पटवारी संघ के साथ थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। और बताया कि पंचायत भवन में गांव के ही अरविंद लोधी के द्वारा पीड़ित के साथ गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी।जिस पर पटवारी संघ ने कार्यवाही की मांग की।