बल्देवगढ़: टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर ने देरी पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया, जनसंवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया
टीकमगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा देरी पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण कर जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।जिसमें पुलिस अधीक्षक के द्वारा समस्त लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी।एवं नशा न करने की अपील की।और नए कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। मौके पर समस्त पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।