रामपुर: CMO कार्यालय से MLA ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Rampur, Rampur | Oct 5, 2025 रविवार को दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार शहर विधायक आकाश सक्सेना ने मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. दीपा सिंह की उपस्थिति में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। विधायक ने जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली समाप्ति पर उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संचारी रोगों पर नियंत्रण हेतु शपथ दिलाई।