भिंड नगर: भीषण गर्मी में मानवता परिवार बना सहारा, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पिलाया निशुल्क शीतल जल
भिंड। भीषण गर्मी के बीच जहां लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, वहीं भिंड शहर के रेलवे स्टेशन पर सामाजिक संस्था मानवता परिवार द्वारा मानव सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया जा रहा है। संस्था के सदस्यों ने आज शुक्रवार सुबह 10 बजे से रेलवे स्टेशन परिसर में प्याऊ लगाकर आने-जाने वाले यात्रियों और आम नागरिकों को निशुल्क शीतल जल पिलाने का कार्य शुरू किया।