मांगरौल: अंता मांगरोल मुख्य सड़क मार्ग पर धंसा रोड, अधूरे पड़े रोड के कार्य प्रारंभ करने की मांग
Mangrol, Baran | Mar 5, 2025 अंता मांगरोल मुख्य सड़क मार्ग पर रक्षपुरिया के समीप नहर पर गणेशगंज लिफ्ट के पास रोड धंसने से वाहनों की आवाजाही बिल्कुल ही बंद हो गई। गनिमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ एक सीमेंट का ट्रक इसमें धंसने से बाल बाल बचा फिर भी ट्रक का पीछे का हिस्सा जमीन में धंसने से क्षतिग्रस्त हो गया सुबह से ही स्कूल वाहन अन्य साधन इस रास्ते से निकल रहे थे।