मांगरौल: अंता विधायक कंवरलाल मीणा ने टाडा माडा योजना का मामला उठाया, 2 साल से नए कार्य नहीं हुए स्वीकृत
Mangrol, Baran | Mar 5, 2025 अंता विधायक कंवरलाल मीणा ने सदन में टाडा माडा योजना को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दे उठाएं ।उन्होंने अंता विधानसभा की पंचायतो को इस योजना में शामिल करने की मांग की। विधायक ने पिछले 5 वर्षों में योजना के तहत स्वीकृत कार्यों पर खर्च की गई राशि का ब्यौरा मांगा। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से नए कार्य स्वीकृत नहीं हुए हैं।