मांगरौल: मांगरोल बारां मार्ग पर कर्मा जी की बावड़ी के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दंपती घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Mangrol, Baran | Mar 3, 2025 मांगरोल बारां मार्ग पर कर्माजी की बावड़ी के नजदीक सोमवार दोपहर 2:00 बजे करीब दो बाइकों की भिड़ंत में दंपति घायल हो गए जिन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया अस्पताल सूत्रों परिजनों के अनुसार दिलीपुरा सांगोद निवासी रामप्रसाद मेहता अपनी पत्नी के सुमित्रा बाई के साथ बाइक से कोयला गांव जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी।