छतरपुर नगर: जल जीवन मिशन समीक्षा बैठक: निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश, लापरवाह फर्मों पर सख्ती
कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में आज 23 अप्रैल दोपहर करीब 1:30 बजे जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इंटेक वेल, जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी), ओवरहेड टैंक (ओएचटी) और पाइपलाइन निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।