दमोह: जल बहुमूल्य है, टोंटी लगाकर पानी का उपयोग करें: पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण
Damoh, Damoh | May 3, 2026 दमोह रविवार सुबह दमोह विधायक जयंत मलैया ने नगर पालिका फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर जल व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जुझार घाट पाइपलाइन से स्थिति सुधरी है तथा राजनगर तालाब में इंटेक वेल निर्माण से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी। कुछ क्षेत्रों में रोज, कही एक दिन छोड़ पानी मिल रहा है। जल संरक्षण की अपील की।