सैदपुर: बंगाल-असम से उठी प्रचंड जीत की सोंधी बयार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैदपुर में विजय जुलूस निकालकर मनाया जश्न
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सैदपुर में जश्न और उत्साह का जबरदस्त माहौल देखने को मिला। देर शाम भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय के नेतृत्व में भव्य विजय जुलूस निकाला, जो भाजपा कार्यालय से शुरू होकर तहसील गेट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुआ।